अंटार्कटिका की महिलाओं ने की थी उत्पीड़न की शिकायत, अब श्रमिक नहीं खरीद सकते बार से शराब

वेलिंगटन : दुनिया की सबसे ठंडी जगह अंटार्कटिका है। बर्फ की चादर में लिपटी हुई यह जगह अपनी खूबसूरती के लिए भी काफी प्रसिद्ध है। अंटार्कटिका में रहना आसान नहीं है क्योंकि यहां का मौसम काफी दुर्लभ है। हालांकि बर्फ से घिरे अंटार्कटिका में यौन उत्पीड़न के कई मामले सामने आए हैं। इस मामले पर एक्शन लेते हुए अनुसंधान कार्यक्रम की देखरेख करने वाली एक संघीय एजेंसी ने  अंटार्कटिका में मुख्य संयुक्त राज्य अमेरिका बेस पर शराब नहीं परोसने का फैसला किया है।

नेशनल साइंस फाउंडेशन ने पुष्टि की है कि मैकमुर्डो स्टेशन पर पूरी तरह से शराब बंद नहीं किया जाएगा। शोधकर्ता और सहायक कर्मचारी अभी भी स्टेशन स्टोर से शराब का साप्ताहिक राशन खरीद सकेंगे। इस  नीतिगत बदलाव महत्वपूर्ण साबित हो सकता है क्योंकि अंटार्कटिका के वातावरण में बार सामाजिक जीवन का हिस्सा रहा है।

यह बदलाव तब हुआ है जब अंटार्कटिका में इस बात को लेकर चिंता बढ़ गई है कि मैकमुर्डो में यौन दुराचार  पनपने लगा है। एसोसिएटेड प्रेस द्वारा पिछले महीने की गई एक जांच में महिलाओं के बारे में एक बड़ा खुलासा हुआ था। महिलाओं ने कहा कि उत्पीड़न या हमले के उनके दावों के बाद उनके नियोक्ताओं द्वारा कम कर दिया गया है।

कुछ उत्पीड़न मामलों में शराब ने निभाई थी मुख्य भूमिका

न्यूज एजेंसी एपी द्वारा उल्लिखित कुछ मामलों में शराब ने भूमिका निभाई थी। एनएसएफ ने एपी को बताया कि शराब से जुड़े बदलाव मनोबल और कल्याण आधार से संबंधित हैं। इसका उद्देश्य यौन उत्पीड़न या हमले को रोकना नहीं है।

अल्कोहल राशन अंटार्कटिक का वर्तमान में है यह नियम

वर्तमान में अल्कोहल राशन अंटार्कटिक श्रमिकों को प्रत्येक सप्ताह 18 बियर या वाइन की तीन बोतलें, या फिर  750 मिलीलीटर (25 औंस) स्पिरिट की बोतल खरीदने की अनुमति देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds