संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव स्थित तुलसीपुर बख्तावर चाल में शुक्रवार को किराये के मकान में रहने वाली मोहला निवासी 35 वर्षीय मनीषा मरकाम का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। मृतिका अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ रहती थी। वहीं आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस और डाग स्क्वाड की टीम भी पहुंच गई है।

नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने पति से दूर रहती थी, पति जांजगीर चांपा में काम करते हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मकान में महिला का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। महिला के बिस्तर में कुछ दवाइयां भी मिली है। हत्या है या आत्महत्या इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस मकान मालिक और आसपास में रहने वाले लोगों का बयान दर्ज कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds