लॉगिन

ढाबे में मिला महिला का शव : हत्या की आशंका, फरार साथी की तलाश में जुटी पुलिस

Chhattisgarh June 17, 2026 रिपोर्टर: shailesh
ढाबे में मिला महिला का शव : हत्या की आशंका, फरार साथी की तलाश में जुटी पुलिस

ढाबे में मिला महिला का शव : हत्या की आशंका, फरार साथी की तलाश में जुटी पुलिस

धरसीवां। रायपुर जिले के धरसीवां थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलतरा में मंगलवार को एक झोपड़ीनुमा ढाबे में आदिवासी महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान कमली नेताम के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मौके पर सीएसपी माना लंबोदर पटेल, धरसीवा थाना प्रभारी राजेंद्र दीवान, सिलतरा चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह कंवर एवं एफएसएल की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए धरसीवां चीरघर भेज दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कमली नेताम मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवन-यापन करती थी। वह पिछले करीब छह माह से सोनी देवार नामक युवक के साथ पति-पत्नी की तरह रह रही थी।

पुलिस को प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना के बाद से संदेही साथी सोनी देवार फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस की टीम जुटी हुई है। सीएसपी माना लंबोदर पटेल ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल फरार संदेही की तलाश जारी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds