लॉगिन

गाड़ी में मिली लाश : संपत्ति विवाद में दामाद ने की थी ससुर की हत्या, हत्या के पहले की शराब पार्टी

Chhattisgarh September 6, 2026 रिपोर्टर: shailesh
गाड़ी में मिली लाश : संपत्ति विवाद में दामाद ने की थी ससुर की हत्या, हत्या के पहले की शराब पार्टी

गाड़ी में मिली लाश : संपत्ति विवाद में दामाद ने की थी ससुर की हत्या, हत्या के पहले की शराब पार्टी

रायपुर | धरसींवा थाना क्षेत्र के परसतराई में गाड़ी में मिली लाश की शिनाख्त हो गई है। मृतक की पहचान पठारीडीह निवासी मोहन निषाद के रूप में हुई है। हत्या का आरोपी मृतक का बड़ा दामाद हेमराज उर्फ भूरी निषाद बताया जा रहा है और इसकी वजह संपत्ति विवाद बताया जा रहा है। हत्या की घटना में तीन से चार लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम रवाना कर दी गई है। गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात पुलिस की पेट्रोलिंग टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान यात्री गाड़ी टाटा मैजिक के चालक ने देखा पुलिस गाड़ियों को रोक जांच कर रही है। इसके बाद वह गाड़ी को बैक कर परसतराई गांव जाने वाले मार्ग की ओर ले गया।

पुलिस को देखकर अंधेरे का फायदा उठाकर भागे आरोपी

मौके पर उपस्थित पुलिसकर्मियों ने गाड़ी को बैक कर ले जाते देख हाथ दिखाककर ड्राइवर को गाड़ी रोकने इशारा किया। तब ड्राइवर गाड़ी लेकर भागने लगा, इस पर पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया। पुलिस आते देख आरोपी गाड़ी को गांव की एक गली के पास छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर खेत के रास्ते फरार हो गए। जांच करने पर गाड़ी के अंदर सफेद चादर से लिपटी लाश मिली।

जमीन बेचकर 3 दामादों को बांटी थी रकम

जानकारी के मुताबिक, मोहन निषाद घर में अकेला रहता था। कुछ माह पूर्व उसने अपनी जमीन बेचकर तीनों दामादों के बीच रकम का बंटवारा करने के साथ उनके व्यावसायिक उपयोग के लिए ऑटो तथा अन्य सामान खरीदकर दिया था। बंटवारे से नाखुश बड़े दामाद का अपने ससुर के साथ विवाद हो गया। इसके बाद उसने अपनी ससुर की हत्या करने योजना बनाई।

हत्या के पहले की शराब पार्टी

मोहन के दामाद भूरी ने योजना अनुसार अपने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर पहले अपने ससुर के घर पहुंचकर शराब पार्टी की और मछली बनाई। जब मोहन नशे में चूर हो गया, उसके बाद आरोपी दामाद ने जीआई तार से गला घोंटकर अपने ससुर की हत्या की। हत्या करने के बाद वह पार्टी में शामिल अपने एक अन्य दोस्त के माध्यम से गाड़ी बुक कर लाश ठिकाने लगाने ले जा रहा था, इसी दौरान वह पुलिस की नजर में आ गया।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds