लॉगिन

CG : चोरी के पैसो से महिला दे रही थी दारू-मुर्गा पार्टी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chhattisgarh August 3, 2024 रिपोर्टर: shailesh
CG : चोरी के पैसो से महिला दे रही थी दारू-मुर्गा पार्टी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

CG : चोरी के पैसो से महिला दे रही थी दारू-मुर्गा पार्टी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरबा : जिले में एक महिला दारू मुर्गा पार्टी दे रही थी मगर लोगो को यह नहीं पता था कि महिला चोरनी है और चोरी के पैसो का माल उड़ा रही है, चोरनी अपने बेटो के साथ मिलकर एक मकान की दीवार तोड़कर नकदी रकम व सोने चांदी के जेवर ले उडी थी इन्ही पैसो से वह अय्याशी कर रही थी जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है|

प्रार्थी राजेन्द्र यादव निवासी हाथीदर जटगा की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 303/2024 धारा 331(4),305(2) बी0एन0एस0 कायम कर अज्ञात चोर व चोरी गयी मशरूका नगदी व सोने चांदी के जेवरात का पता तलाश दौरान जरिये मुखबीर से सूचना मिली की गांव की राम बाई बहुत सारा पैसे रखकर गांव मे घुस रही है। तथा लोगों को दारू मुर्गा खिला रही है।संदेह है कि राजेन्द्र यादव के घर मे राम बाई चोरी की होगी कि सूचना पर हमराह स्टाफ आरक्षक 691,698, महिला आरक्षक 544 को साथ लेकर संदेही आरोपीया का पता तलाश किया गया|

तलाशी के दौरान महिला हाथीदर जटगा में मिली जिसे पुछताछ किया गया जो 28.07.2024 को रात्रि 01:30 बजे लगभग घटना स्थल राजेन्द्र यादव के घर पर अपने पुत्र बबलू उर्फ शिव नारायण और अपचारी पुत्र के साथ मिलकर दिवाल को सब्बल से तोडकर नगदी रकम 70000रू व सोने चांदी के जेवरात की चोरी करना स्वीकार की। आरोपी से पूछताछ दौरान कुल 24002रुपए, 1 नग चाँदी का लाकेट घटना में प्रयुक्त सब्बल और टॉर्च जप्त किया गया। आरोपीया श्रीमती राम बाई पति स्व0 आशन सिंह उर्रे उम्र 54 वर्ष एवं अपचारी बालक दोनो साकिनान कटोरीपारा जटगा के खिलाफ अपराध सबुत पाये जाने से उनके किशोर बेटे को भी गिरफ्तार किया गया। प्रकरण मे एक आरोपी बबलू उर्फ शिव नारायण फरार है जिसकी पता तलाश जारी है विवेचना जारी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds