लॉगिन

स्कॉर्पियो में युवती ने की स्टंट, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दिखाई सख्ती

Chhattisgarh October 9, 2025 रिपोर्टर: shailesh
स्कॉर्पियो में युवती ने की स्टंट, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दिखाई सख्ती

स्कॉर्पियो में युवती ने की स्टंट, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दिखाई सख्ती

दंतेवाड़ा। जिले में स्टंटबाजी का एक और मामला सामने आया है। बारसूर के प्रसिद्ध सातधार ब्रिज पर एक युवती द्वारा चलती स्कॉर्पियो गाड़ी के ऊपर बैठकर खतरनाक स्टंट किया गया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई की गई। बारसूर थाना पुलिस ने वीडियो के आधार पर युवती की पहचान कर वाहन मालिक पर 2300 रुपये का चालान काटा है।

जानकारी के अनुसार, युवती चलती हुई गाड़ी के ऊपर बैठकर वीडियो शूट कर रही थी जो कि सड़क सुरक्षा नियमों का घोर उल्लंघन है और जान के लिए खतरा भी। इससे पहले गुरुवार सुबह भी छह युवकों द्वारा इसी तरह स्टंटबाजी किए जाने का मामला सामने आया था जिन पर भी पुलिस ने चालानी कार्रवाई की थी। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने ट्रैफिक पुलिस की चिंता बढ़ा दी है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds