महिला का अगवा कर जंगल में गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर : जिले में एक महिला से गैंगरेप करने वाले नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक महिला के पति के परिचित हैं, जो सोमवार की रात मुर्गा लेकर बनवाने उसके घर गए थे। इस दौरान उन्होंने महिला के साथ ही उसके पति को शराब पिलाया और फिर महिला को बाइक में अगवा कर जंगल तरफ ले जाकर दुष्कर्म किया।

टीआई एसआर साहू ने बताया कि तखतपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर गांव में रहने वाली 34 वर्षीय महिला अपने पति के साथ रहती हैं। महिला का पति रोजी-मजदूरी करता है। ग्राम गुनसरी निवासी रामकुमार बांदे पिता धनलाल बांदे (27), कॉलेज स्टूडेंट जितेंद्र कुमार मोहले पिता फूलचंद मोहले उम्र (26) और एक 17 साल का नाबालिग उसके पति के परिचित के रिश्तेदार हैं।

मुर्गा बनवाने के बहाने गए और पति को पिलाई शराब

रामकुमार और नाबालिग अपने रिश्तेदार के यहां बछड़ा खरीदने के लिए गए थे। इसी दौरान दोनों मुर्गा लेकर महिला के घर पहुंच गए। उन्होंने महिला को मुर्गा बनाने के लिए बोला। फिर शराब की बोतल खरीद कर ले आए और महिला के पति को इतनी शराब पिलाई की वह बदहवास होकर सो गया।

महिला को बाइक से ले गए जंगल और किया रेप

इसके बाद रामकुमार और नाबालिग मिलकर महिला को रात में बाइक में बैठाकर कोटा क्षेत्र के जंगल तरफ ले गए और उसके साथ रेप किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज स्टूडेंट जितेंद्र कुमार को भी बुला लिया और उसने भी महिला के साथ रेप किया। वारदात के बाद आरोपियों ने महिला को ग्राम गुनसरी के मोड़ पर लाकर छोड़ दिया।

घर पहुंचने पर महिला ने पति को बताई आप बीती

उनके चंगुल से छूटने के बाद महिला किसी तरह अपने घर पहुंची और अपने पति को आपबीती बताई। फिर दोनों पति-पत्नी शिकायत लेकर थाना पहुंचे। गैंगरेप का मामला सामने आने पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों की जानकारी जुटाई और केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। कुछ ही देर में पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds