केरल में घाव की ड्रेसिंग कर रही महिला हाउस सर्जन पर धारदार चाकू से वार, इलाज के दौरान हुई मौत

तिरुवनंतपुरम : कोट्टाराकरा में हिंसक अवस्था में अस्पताल लाए गए एक मरीज ने बुधवार तड़के एक महिला हाउस सर्जन और चार अन्य को चाकू मार दिया।

कोट्टारक्कारा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जब डॉक्टर उस व्यक्ति के पैर के घाव की ड्रेसिंग कर रही थी, तभी वह व्यक्ति अचानक उत्तेजित हो गया और कैंची और चाकू से वहां खड़े सभी लोगों पर हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि महिला डॉक्टर हमले में बुरी तरह घायल हो गई। आरोपी को अस्पताल लेकर आए पुलिस कर्मी भी हमले में घायल हो गए। उन्होंने बताया कि डॉक्टर को तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

कानून व्यवस्था के एडीजीपी अजित कुमार ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। आरोपी ने डॉ. वंदना दास पर उस समय हमला किया जब वह आरोपी के घाव की मरहम-पट्टी कर रही थी। आरोपी ने पुलिस कांस्टेबल को भी चाकू मारा है। आरोपी एक शराबी है।

आरोपी के घाव की मरहम-पट्टी कर रही थीं डॉक्टर

घटना की जानकारी देते हुए कोट्टारक्करा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट के बाद खुद को बचाने के लिए आपातकालीन नंबर पर फोन किया था। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस, आरोपी को घायल अवस्था में तालुक अस्पताल लेकर पहुंची।

अधिकारी ने बताया, ‘उसने शराब का सेवन किया था और जब हम उसे अस्पताल ले गए तो वह हिंसक हो गया। वह महिला डॉक्टर के साथ अकेला था क्योंकि हमें कमरे में जाने की अनुमति नहीं थी। डॉक्टर आरोपी के घाव की मरहम-पट्टी कर रही थीं।’

अधिकारी ने बताया कि बाद में उस पर बहुत मुश्किल से काबू पाया गया और उसे हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या के प्रयास) मामला दर्ज किया गया है, वहीं महिला डॉक्टर की मौत के बाद उस पर हत्या का मामला भी दर्ज किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds