लॉगिन

करंट लगने से महिला की मौत : बोर के लिए लगाई गई तार से फेंसिंग में फैला करंट

Chhattisgarh September 27, 2025 रिपोर्टर: shailesh
करंट लगने से महिला की मौत : बोर के लिए लगाई गई तार से फेंसिंग में फैला करंट

करंट लगने से महिला की मौत : बोर के लिए लगाई गई तार से फेंसिंग में फैला करंट

नगरी। धमतरी जिले के ग्राम बेलरगांव में करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना उस समय घटी जब खेत में बोर चलाने के लिए बिजली लगाई गई और केबल तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। यह करंट फेंसिंग तार से संपर्क में आ गया, जिससे पूरे फेंसिंग तार में बिजली दौड़ने लगी। हेमलता पटेल इसी फेंसिंग तार की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत हो गई। मामला सिहावा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का नाम 32 वर्षीया हेमलता पटेल पति खिरबान पटेल है। वह ग्राम बेलरगांव की रहने वाली थी। हेमलता पटेल स्थानीय यूनिक स्कूल में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत थी। वे गुरुवार सुबह 9:30 बजे अपने घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं, लेकिन जब शाम तक घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। स्कूल में पूछताछ करने पर पता चला कि वे स्कूल पहुंची ही नहीं थीं।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया

वहीं अगले दिन शुक्रवार की सुबह 10 बजे ग्रामीणों को एक खेत में महिला का शव फेंसिंग तार से चिपका हुआ मिला। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सिहावा पुलिस मौके पर पहुंची। बिजली विभाग ने तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद कर शव को सुरक्षित बाहर निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के परिजनों को सौंप दिया गया।

खेतों में बिजली व्यवस्था पर प्रशासन नजर रखे

ग्रामीणों ने बताया कि, गुरूवार को हेमलता पटेल अपने खेत गई थी। बोर चलाने के लिए बिजली आपूर्ति के लिए लगाए गए केबल तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। यह करंट फेंसिंग तार से संपर्क में आ गया, जिससे पूरे फेंसिंग तार में बिजली दौड़ने लगी। हेमलता पटेल इसी फेंसिंग तार की चपेट में आ गईं। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे बेलरगांव में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा यह मांग की जा रही है कि खेतों में अवैध तरीके से की जा रही विद्युत व्यवस्था पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करे। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ दोबारा न हों। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds