लॉगिन

डीएसपी को ब्लैकमेल कर महिला ने वसूले पैसे, मकान अपने नाम कराने का बनाया दबाव, डीएसपी ने की शिकायत   

Chhattisgarh September 16, 2025 रिपोर्टर: shailesh
डीएसपी को ब्लैकमेल कर महिला ने वसूले पैसे, मकान अपने नाम कराने का बनाया दबाव, डीएसपी ने की शिकायत   

डीएसपी को ब्लैकमेल कर महिला ने वसूले पैसे, मकान अपने नाम कराने का बनाया दबाव, डीएसपी ने की शिकायत   

रायपुर। पुलिस विभाग में तैनात डीएसपी याकूब मेमन के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज होने का मामला सामने आया है। आरोप एक महिला ने लगाया है। मगर डीएसपी याकूब मेमन एक शिकायत दर्ज उनके साथ दोस्ती कर फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल किया और उनसे डेढ़ लाख रुपए वसूल लिए। इसके साथ ही मकान अपने नाम कराने का दबाव भी बनाया जा रहा है। यह पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र से जुड़ा है।

जानकारी के मुताबिक, डीएसपी याकूब मेमन ने 12 सितंबर को सरगुजा आईजी को शिकायत दी थी। इसमें उन्होंने बताया कि नवा रायपुर स्थित उनके मकान में एक महिला अपने पति के साथ किराएदार के रूप में रह रही थी। महिला ने पहले अपने पति के इलाज के नाम पर मदद की गुहार लगाई और धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ाई। इसके बाद महिला ने उनके कुछ फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। शिकायत में बताया गया है कि महिला ने नकद और ऑनलाइन माध्यम से डेढ़ लाख रुपए उनसे वसूल लिए। इसके बाद वह मकान अपने नाम कराने के लिए दबाव बनाने लगी। साथ ही यह धमकी दी गई कि अगर मकान उसके नाम नहीं किया गया तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी जाएगी।

डीएसपी मेमन ने अपनी शिकायत में कहा है कि महिला बार-बार उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान कर रही है। शिकायत के साथ उन्होंने सबूत भी पेश किए हैं, जिसमें एक पेन ड्राइव और लेनदेन का पूरा रिकॉर्ड शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टिकरापारा थाना पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आरोपों को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि डीएसपी द्वारा दिए गए दस्तावेजों का परीक्षण किया जा रहा है और महिला तथा उसके पति से पूछताछ की जाएगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds