लॉगिन

महिला का अपहरण कर गैंगरेप, पार्क के पास बेसुध मिली पीड़िता, अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Chhattisgarh July 20, 2026 रिपोर्टर: shailesh
महिला का अपहरण कर गैंगरेप, पार्क के पास बेसुध मिली पीड़िता, अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

महिला का अपहरण कर गैंगरेप, पार्क के पास बेसुध मिली पीड़िता, अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से महिला से गैंगरेप का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कांकेर जिले की रहने वाली एक महिला का अपहरण कर तीन दरिंदों ने गैंगरेप किया। पीड़िता बालोद-दल्ली राजहरा मुख्य मार्ग स्थित पर्यावरण पार्क के पास बेसुध अवस्था में मिली। मामले में महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर जिले की रहने वाली एक महिला बालोद से दल्ली राजहरा जाने वाले मुख्य मार्ग पर पर्यावरण पार्क के पास बेसुध अवस्था में मिली थी। उसे डायल-112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने महिला से पूछताछ की। महिला के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण और गैंगरेप की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि तीन अज्ञात ट्रक चालकों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि महिला कांकेर जिले की रहने वाली है। महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। घटना को तीन आरोपियों ने अंजाम दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds