लॉगिन

राजधानी के 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा,कई फेमस जगहों से मिली आपत्तिजनक चीजें

Chhattisgarh August 30, 2026 रिपोर्टर: shailesh
राजधानी के 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा,कई फेमस जगहों से मिली आपत्तिजनक चीजें

राजधानी के 30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा,कई फेमस जगहों से मिली आपत्तिजनक चीजें

रायपुर: राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, राजधानी में संचालित स्पा सेंटरों में पुलिस कमिश्नरेट ने छापा मारा. पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संचालित करीब 30 स्पा संटरों की एक साथ जांच की. दबिश के लिए पुलिस की 15 टीमों का गठन किया गया था, जिसमें राजपत्रित अधिकारियों समेत 100 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे.

सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग का किया जांच

पुलिस की जांच के दौरान स्पा संटरों में हड़कंप की स्थिति रही. पुलिस कमिश्नरेट ने स्पा सेंटरों की गतिविधियों और वहां नियमों के पालन की जांच के लिए बड़े स्तर पर जांच अभियान चलाया. पुलिस ने बारीकी से हर एक छोटी से छोटी चीज की जांच की. टीम द्वारा ग्राहकों के रजिस्टर, CCTV कैमरों की उपलब्धता और उनकी रिकॉर्डिंग क्षमता की जांच की गई. वहीं, 30 स्पा संटरों में एक साथ छापा मारा गया ताकि, कोई भी चालाकी नहीं की जा सके.

कर्मचारियों से भी हुई पूछताछ

सह जांच सिर्फ ग्राहकों तक सामित नहीं रही. संचालक, मैनेजर और कर्मचारियों के पुलिस वेरिफिकेशन की स्थिति की जांच की भी जांच की गई. पुलिस ने कर्मचारियों से भी बातक आयु से संबंधित दस्तावेज भी देखे गए. टीम द्वारा यह भी जांचा गया कि सेंटर में काम करने वाले कर्मचारियों का पूरा रिकार्ड संचालकों के पास उपलब्ध है या नहीं. स्पा सेंटरों के लीज, किराए और स्वामित्व से संबंधित दस्तावेजों को भी खंगाला गया. पुलिस ने परिसर की व्यवस्था और वहां संचालित गतिविधियों का भी जायजा लिया.

दो सेंटरों में मिली आपत्तिजनक वस्तुएं

गौरतलब है कि दो स्पा सेंटरों से आपत्तिजनक वस्तुएं मिलीं. इनमें डीडी नगर थाना क्षेत्र का एलिना स्पा सेंटर और पंडरी थाना क्षेत्र के अंबुजा माल में संचालित ला थाई स्पा सेंटर शामिल हैं. यहां से मिली आपत्तिजनक वस्तुओं के संबंध में पुलिस ने संबंधित मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं पुलिस का यह कहना है कि, सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds