लॉगिन

छत्तीसगढ़ में 6 लाख लोगों ने नहीं कराई ई-केवायसी, कंपनी ने कनेक्शन काटने किए शुरू

Chhattisgarh August 30, 2026 रिपोर्टर: shailesh
छत्तीसगढ़ में 6 लाख लोगों ने नहीं कराई ई-केवायसी, कंपनी ने कनेक्शन काटने किए शुरू

छत्तीसगढ़ में 6 लाख लोगों ने नहीं कराई ई-केवायसी, कंपनी ने कनेक्शन काटने किए शुरू

रायपुर: केंद्र सरकार की ओर से एलपीजी गैस सिलेंडर के लिए ई-केवाएसी की प्रक्रिया की तारीख को 23 अगस्त से बढ़ाकर 31 अगस्त तक कर दिया है. अभी तक 6 लाख लोगों ने ई-केवाएसी नहीं कराई है. और सरकार अब इन लोगों पर सख्त होने वाली है. बता दें छत्तीसगढ़ में करीब 70 लाख ग्राहकों में 6 लाख से अधिक ने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराया है. पेट्रोलियम कंपनियों ने ऐसे कनेक्शनों को ब्लॉक करना शुरू कर दिया है. इसका सीधा असर गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग पर पड़ रहा है.

अबतक 6 लाख लोगों ने नहीं कराई ई-केवाएसी

बता दें छत्तीसगढ़ में 70 लाख लोगों में से 6 लाख लोगों ने ई-केवाएसी नहीं कराई है. बता दें, रायपुर जिले में एचपीसीएल, बीपीसीएल और इंडेन के करीब सात लाख ग्राहक हैं. इनमें 30 हजार से अधिक ग्राहकों ने अंतिम तिथि तक ई-केवाईसी नहीं कराया. ऐसे कनेक्शनों को भी ब्लॉक किया जा रहा है. रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में इंडेन के ग्राहकों की संख्या सबसे अधिक है. इसलिए ई-केवाईसी लंबित ग्राहकों की संख्या भी इसी कंपनी में ज्यादा है.

1 सितंबर से होगी दिक्कत

अगर आप चाहते हैं कि आपको घरेलू गैस सिलेंडर मिलता रहे, वो भी सेम कीमत पर तो आपके पास 31 तारीख का समय है. जी हां, IOCL, BPCL, HPCL ने एलपीजी ई-केवाईसी (LPG e-KYC) प्रक्रिया पूरी करने के लिए डेडलाइन को बढ़ाकर बीते दिनों 23 अगस्त से बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया है.ऐसा न करने से सितंबर के महीने में आपको महंगी एलपीजी खरीदनी पड़ सकती है.

साधारण सी प्रक्रिया है e-kyc

e-kyc की प्रक्रिया बहुत आसान है, गैस एजेंसी संचालकों के मुताबिक ई-केवाईसी की प्रक्रिया करीब दो मिनट में पूरी हो जाती है. ग्राहक को आधार कार्ड और गैस कार्ड लेकर एजेंसी जाना होगा. वहां कर्मचारी मोबाइल से फोटो लेकर गैस कार्ड पर ई-केवाईसी की सील लगा देंगे. वहीं एजेंसी जाने में असमर्थ ग्राहक पेट्रोलियम कंपनियों के मोबाइल एप से भी कर सकते हैं.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds