राहु के इस उपाय से कंगाल आदमी रातोंरात बन जाता है करोड़पति

जरा सोचिए क्या कभी ऐसा हो सकता है कि कोई कंगाल व्यक्ति रातोंरात करोड़पति बन जाए। वास्तविक दुनिया में ऐसे कई उदाहरण मिल जाएंगे। ऐसे बहुत से लोग हैं जो कंगाल थे लेकिन एक रात में उनका जीवन बदल गया। दरअसल राहु ग्रह की कृपा जिस जातक पर बन जाती है, वह लॉटरी, शेयर मार्केट या अन्य किसी माध्यम से आकस्मिक अपार धन लाभ कमा लेता है।

यह कहना गलत नहीं होगा कि अगर किसी आदमी को राहु सपोर्ट कर दें तो वह रातों रात करोड़पति बन सकता है। हालांकि वैदिक ज्योतिष में राहू को सबसे क्रूर ग्रहों में गिना जाता है। जबकि सबसे शुभ ग्रह सूर्य और बृहस्पति को माना जाता है। परन्तु ज्योतिष की दृष्टि से देखें तो इन सभी नौ ग्रहों में सबसे अधिक प्रभावशाली ग्रह राहु और केतु होते हैं। इनमें भी राहु एक ऐसा ग्रह है जो रातों रात किसी की भी किस्मत बदल सकता है फिर चाहे कुंडली में कोई भी ग्रह कहीं भी बैठा हो या कितना भी शुभ या अशुभ हो।

राहु का एक उपाय कर देगा सारे काम आसान

यदि आपकी जन्म कुंडली में राहु ग्रह शुभ स्थिति नहीं बैठा है तो राहु को अनुकूल बनाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं करना होगा। बस आपको एक बार भगवान भैरव अथवा शिव को प्रसन्न करना होता है। एक बार ये देवता प्रसन्न हो गए तो फिर व्यक्ति की हर मनोवांछित इच्छा रातों-रात पूरी होती चली जाती है।

उसके सब दुश्मन स्वतः ही नष्ट होने लगते हैं और वो दिन-दूना रात-चौगुना तरक्की करने लगता है। ऐसा करने के लिए आपको रविवार के दिन से पूजा आरंभ करना होगा। भगवान भैरव को चोला चढ़ाकर लाल चंदन, इत्र, गुलाब के फूल, जनेऊ, नारियल, मिठाई आदि अर्पित करें।

इसके बाद उनसे सभी भूलों के लिए हाथ जोड़कर क्षमा प्रार्थना करें और भैरव गायत्री मंत्र ॐ शिवगणाय विद्महे। गौरीसुताय धीमहि। तन्नो भैरव प्रचोदयात।। का कम से कम 108 बार जप करें। इस जाप के बाद भगवान से अपने समस्त कष्टों को दूर करने की प्रार्थना करें। पूजा के बाद पक्षियों को दाना तथा चींटियों व अन्य पशुओं को खाने के लिए कुछ न कुछ अवश्य दें। कुछ ही दिनों में आपकी इच्छा पूर्ण हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds