छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीत सत्र 16 दिसंबर से : 20 दिसंबर तक चलेगा सत्र, होंगी 4 बैठकें

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से शुरू होगा। विधानसभा सचिवालय की ओर से इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से शुरू 20 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान 4 बैठकें होंगी।

press letter

बीच धान खरीदी के सीजन में होने जा रहे विधानसभा सत्र के भी हंगामेदार होने की संभावना है। क्योंकि विपक्ष अभी धान खरीदी को लेकर हीला हवाली करने का आरोप सरकार पर लगा रही है। वहीं रबी पसल के लिए धान बोने से मना करने का मसला भी गरमा सकता हे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds