लोकसभा चुनाव लड़ेंगे अमरजीत भगत? चुनाव की टिकट मिलने को लेकर कही ये बात

रायपुर:  साल 2023 में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब देशभर में लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। हालंकि अभी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन इससे पहले राजनीतिक गलियारों में खलबली मची हुई है। जिसका असर अब छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है।

इसी बीच चुनाव लड़ने को लेकर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत का बड़ा बयान सामने आया है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि हम लोकसभा चुनाव की टिकट खुद से नहीं मांगेगे। अगर पार्टी चुनाव लड़ने बोलेगी तो इस पर हम विचार करेंगे।

इस दौरान पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने डिप्टी सीएम विजय शर्मा के नक्सल पर दिए बयान पर पलटवार किया है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि नक्सलवाद को लेकर जितनी भी सरकारें रही सभी ने शांति की अपील की। हमारी सरकार ने भी शांति को लेकर बातचीत की कोशिश की शांति होनी भी चाहिए, लेकिन इनकी कथनी और करनी में अंतर नहीं आना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds