पत्नी ने देवर के साथ शुरू की नई जिंदगी, पति ने कुल्‍हाड़ी से कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव : जिले के लालबाग थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पत्नी के दूसरे युवक के साथ रहने से नाराज पति ने दिनदहाड़े उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी जान ले ली. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

वैवाहिक विवाद बना वजह

मृतका की पहचान 33 वर्षीय पूर्णिमा पारधी के रूप में हुई है, जो कविराज टोला की रहने वाली थी. पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार सुबह करीब सात बजे की है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कुछ साल पहले पूर्णिमा की शादी रंजीत पारधी से हुई थी, लेकिन बाद में वह अपने पति को छोड़कर रंजीत के चचेरे भाई सूरज के साथ रहने लगी थी. इस कारण परिवार में लगातार विवाद की स्थिति बनी रहती थी.

सुबह अचानक किया हमला

बताया जा रहा है कि रविवार रात को भी पूर्णिमा और रंजीत के बीच झगड़ा हुआ था. अगले दिन सुबह जब पूर्णिमा घर से बाहर जा रही थी, तभी रंजीत ने पीछे से उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से वह संभल नहीं पाई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. लालबाग थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds