शहीद एएसपी आकाश राव की पत्नी को मिली डीएसपी के पद पर नियुक्ति, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, जाने कहां मिली पोस्टिंग

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने सुकमा आईईडी ब्लास्ट में शहिद एएसपी आकाश राव गिरपुन्जे की पत्नी स्नेहा गिरपुन्जे को अनुकम्पा नियुक्ति देने का फैसला किया है. स्नेहा गिरपुन्जे को डीएसपी पद पर ज्वाइनिंग दी गई है और उन्हें पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में पदस्थ किया गया है. इसे लेकर राज्य सरकार ने आदेश जारी किया है.
शहीद एएसपी आकाश राव की पत्नी को मिली डीएसपी के पद पर नियुक्ति
9 जून को सुकमा जिले के कोंटा डिवीजन में प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एएसपी आकाश राव गिरपुंजे शहीद हो गए थे. अब उनकी पत्नी स्नेहा गिरपुंजे को राज्य सरकार ने डीएसपी बनाया है. डीएसपी के रूप में उनकी पहली नियुक्ति चंद्रखुरी पुलिस अकादमी में की गई है.
कौन थे आकाश राव गिरपुंजे?
9 जून को प्रेशर आईईडी की चपेट में आने के बाद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे की मौत हो गई थी. आकाश राव रायपुर के रहने वाले थे. उनकी स्कूली शिक्षा रायपुर से ही हुई है. वह पूर्व कांग्रेस पार्षद के भतीजे हैं. आकाश राव का सिलेक्शन पीएससी में 2013 में हुआ था. वह डीएसपी के लिए चुने गए थे. आकाश को 2019-20 में पुलिस मेडल दिया गया था. आकाश राव रायपुर के सीएसपी भी रह चुके हैं. इसके अलावा वह महासमुंद, दुर्ग के एडिशनल एसपी रह चुके है.