लॉगिन

सो रहे पति पर पत्नी ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाकर मार डाला, डेढ़ महीने के बाद हुआ खुलासा 

Chhattisgarh September 29, 2025 रिपोर्टर: shailesh
सो रहे पति पर पत्नी ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाकर मार डाला, डेढ़ महीने के बाद हुआ खुलासा 

सो रहे पति पर पत्नी ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाकर मार डाला, डेढ़ महीने के बाद हुआ खुलासा 

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक दिल दहला देने वाले मामले का खुलासा हुआ है. यहां एक पत्नी ही अपने पति की जान की दुश्मन बन गई. खाट पर सो रहे अपने पति को जिंदा जलाकर मार डाला और यहां तक की डेढ़ महीने तक अपनी साजिश का शक किसी को होने नहीं दिया. अब पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

इस गांव का है मामला 

पति-पत्नी का रिश्ता भरोसे की मजबूत डोर से बंधा होता है. जहां विश्वास होता है, वहीं परस्पर सम्मान और प्रेम की नींव टिकती है.लेकिन जब इस रिश्ते में शक की दरार पड़ जाती है,तो यह संबंध इतना कमजोर हो जाता है कि थोड़ी सी चिंगारी भी उसे राख में बदल सकती है. ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सूरजपुर के मानी का है.जहां एक पत्नी ने अपने ही पति को जलाकर मौत के घाट उतार दिया .

ये है मामला 

5 अगस्त की रात सुपारी लाल जो SECL की कोयला लोड वाहनों में सील लगाने का काम करता था, रोज की तरह घर में खाना खाकर खाट पर सो रहा था.  6 अगस्त की सुबह को अचानक रहस्यमयी ढंग से उसकी खाट में आग लग गई.  जलती खाट से निकलकर वह चीखता-चिल्लाता बाहर भागा.पड़ोसियों ने दौड़कर आग बुझाई और उसे गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय पहुंचाया लेकिन 85 प्रतिशत जलने के कारण उसे पहले अंबिकापुर और फिर रायपुर रैफर किया गया. दुर्भाग्यवश, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

शुरुआती जांच में यह एक हादसा माना जा रहा था, लेकिन पुलिस को कुछ बातें संदिग्ध लगीं. मर्ग कायम कर जब कोतवाली पुलिस ने गहराई से जांच शुरू की, तो चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई. पूछताछ में मृतक की पत्नी मूर्ति बाई रजवाड़े ने हत्या की बात कबूल कर ली.

इसलिए की हत्या 

उसने बताया कि पति द्वारा बार-बार चरित्र पर संदेह किए जाने से वह तंग आ चुकी थी. इसी नाराजगी में उसने सुनियोजित तरीके से रात को पति के सोने के बाद खाट पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और खुद बाहर चली गई. आग लगने पर उसने भी भीड़ के साथ मिलकर शोर मचाया, ताकि किसी को शक न हो. इस कबूलनामे के बाद कोतवाली पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज किया. उसे न्यायालय में पेश कर केंद्रीय जेल अंबिकापुर भेज दिया गया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds