‘मैंने प्‍यार किया’ के बाद कहां गायब हो गई थीं Pervien Dastur? कहा- सोचा नहीं था सलमान-शाहरुख बड़े स्‍टार बनेंगे

मुंबई : परवीन दस्तूर को लोग इनके नाम से कम बल्कि सलमान खान स्टारर फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ वाली खड़ूस सीमा से अधिक जानते हैं। इस फिल्म में सीमा प्रेम यानी सलमान खान पर डोरे डालने की हर वक्त कोशिश किया करती थीं। घुंघराले बालों में सीमा को उस फिल्म में लोगों ने विलन की तरह देखा। एक बार फिर से परवीन दस्तूर बॉलीवुड में लौटने जा रही हैं। बता दें कि ‘मैंने प्यार किया’ की रिलीज के तुरंत बाद सीमा ने एयरहोस्टेस बन गईं।

अपने इंटरव्यू में परवीन ने बताया है कि वो सलमान खान को देखकर तब क्या सोचती थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें ये कभी नहीं लगा था कि सलमान खान इतने बड़े स्टार बन जाएंगे आज वो जिस मुकाम पर हैं।

बताया- फिल्म मैंने प्यार किया के सेट पर कैसे होते थे सलमान

उन्होंने कहा कि उन्हें ये भी नहीं लगा था कि फिल्म इतनी हिट होगी। उन्होंने बस साथ में काम किया, एक-दूसरे के साथ वक्त बिताया और ढेर सारी मस्ती की। परवीन ने कहा कि उनकी अब भी सलमान खान के साथ अच्छी बॉन्डिंग है। ‘मैंने प्यार किया’ के दौरान की शूटिंग को याद करते हुए उन्होंने कहा कि तब भी सलमान कापी हेल्पफुल थे और बहुत प्यारे थे। आज भी जब वो उनसे मिलते हैं तो काफी अपनापन वाला एहसास होता है।

शाहरुख खान के साथ भी काम करने का मिला था मौका

सलमान खान ही नहीं परवीन ने शाहरुख खान के साथ भी काम किया है। उन्हें शाहरुख के साथ टीवी मिनी सीरीज शो ‘अहमक़’ में काम करने का मौका मिला था जो रिलीज नहीं हो पाई। शाहरुख के बारे में बातें करते हुए परवीन ने कहा, ‘जब हम गोवा में शूटिंग कर रहे थे और शाहरुख अपनी मां को तबीयत को लेकर काफी परेशान थे, वो बीमार चल रही थीं। इसलिए उन्हें वापस दिल्ली लौटना पड़ा था।’ उन्होंने माना की शाहरुख खान को देखकर भी उन्हें ये कभी नहीं लगा था कि वो इतने बड़े सुपरस्टार बन जाएंगे जो आज वो हैं। हालांकि, परवीन ने ये भी कहा कि तब किसी को भी नहीं पता होता था कि कौन स्टार बनने जा रहा, लोग बस अपना काम किया करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds