लॉगिन

घर में हुई चोरी तो पिता ने दर्ज कराया ऍफ़आईआर, बेटा ही निकला चोरी का आरोपी

Chhattisgarh August 17, 2025 रिपोर्टर: shailesh
घर में हुई चोरी तो पिता ने दर्ज कराया ऍफ़आईआर, बेटा ही निकला चोरी का आरोपी

घर में हुई चोरी तो पिता ने दर्ज कराया ऍफ़आईआर, बेटा ही निकला चोरी का आरोपी

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अजग-गजब मामला सामने आया है, यहां बोरसी गांव में घर में सोने-चांदी के जेवरात की चोरी के मामले में पिता की शिकायत पर फिंगेश्वर पुलिस ने बेटे को ही गिरफ्तार कर लिया. मामला कुछ ऐसा है कि जांच के बाद पुलिस ने पाया कि चोरी किसी और ने नहीं बल्कि पीड़ित के बेटा ने ही की है. ये पूरा मामला फिंगेश्वर थाना के ग्राम बोरसी का है.

जानकारी के अनुसार, 15 अगस्त 2025 को ग्राम बोरसी निवासी टीकूराम साहू ने फिंगेश्वर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह, उसकी पत्नी, पुत्र और बहू सुबह 9:30 बजे खेत काम करने गए थे. करीब 11:00 बजे एक पड़ोसी ने फोन कर जानकारी दी कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है. टीकूराम साहू जब घर पहुंचे, तो उनके होश उड़ गये, घर का ताला टूटा है और आलमारी से सोने-चांदी के कीमती जेवरात चांदी का करधन, सांटी, पैरपट्टी, ऐंठी सहित कुल 2,17,000 रुपये के आभूषण और 3,000 रुपये नकद गायब थे.

फिंगेश्वर पुलिस और सायबर सेल की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही पुत्र हुलस साहू को अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ शुरू की, तो आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया. पुलिस ने चोरी किए गए जेवरात और 3,000 रुपये नकद जब्त किया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds