कार में तेल खत्म हुआ तो पेट्रोल पंप से भराया तेल फिर बिना पैसे दिए भागे, नंबर प्लेट भी नकली

कोरबा : जिले में पुलिस ने एक डीजल चोर को पकड़ा है। वह अपने दो अन्य साथियों के साथ कार से अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान कार में डीजल खत्म हुआ तो पेट्रोल पंप पर पहुंच गए। वहां डीजल लेने के बाद कर्मचारी को चकमा देकर भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा है। कार में लगी नंबर प्लेट भी नकली निकली है। फिलहाल पुलिस फरार दो आरोपियों की तलाश कर रही है।
कोरबा में पुलिस ने एक डीजल चोर को पकड़ा है। वह अपने दो अन्य साथियों के साथ कार से अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान कार में डीजल खत्म हुआ तो पेट्रोल पंप पर पहुंच गए। वहां डीजल लेने के बाद कर्मचारी को चकमा देकर भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा है। कार में लगी नंबर प्लेट भी नकली निकली है। फिलहाल पुलिस फरार दो आरोपियों की तलाश कर रही है। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है।
कार सवारों को भागता देख कर्मचारी ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा। इसके बाद कर्मचारी ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल ही नाकाबंदी की और कार को कुछ दूरी पर रुकवा लिया। कार से पुलिस ने चालक अखिलेश यादव को पकड़ा है। बाकी दोनों आरोपी पहले ही उतरकर भाग निकले थे। पुलिस ने कार जब्त कर ली है। दोनों अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है। अखिलेश से पूछताछ में दोनों आरोपियों के नाम और पते पुलिस को मिले हैं।