मेला जाने के लिए पैसे नहीं दिए तो बुजुर्ग पिता की राड मारकर ले ली जान

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में शंकरगढ़ पुलिस ने वृद्ध की हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि, मामूली विवाद के चलते बेटे ने ही वृद्ध को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह पूरा मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के चांगरो गांव का है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अजय पैकरा ने अपने 60 वर्षीय पिता से घिर्रा मेला जाने के लिए पैसे मांगे। पिता के मना करने पर उसने घर पर रखे धान को बेचने की बात कही। इसे लेकर बाप-बेटे के बीच विवाद हो गया। गुस्साए बेटे ने पहले तो डंडे से पिता को पीटा फिर लोहे के रॉड से सिर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया।

आरोपी बेटे को भेजा जेल

घटना की जानकारी के मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। जांच के बाद आज आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds