West Bengal: भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार अनंत महाराज ने भरा नामांकन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल से भाजपा को राज्यसभा के लिए उम्मीदवार अनंत महाराज गुरुवार को अपना नामांकन भरा। वे आज सुबह राज्य विधानसभा में पहुंचे और अपना नामांकन भरा। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रामाणिक, भाजपा के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी मौजूद थे।

मंगलवार को ही भाजपा की ओर से दिए प्रस्ताव को अनंत महाराज ने स्वीकर कर लिया था। बुधवार को वे केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रामाणिक के साथ कोलकाता पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि महाराज ग्रेटर कूच बिहार पीपुल्स एसोसिएशन के प्रमुख हैं और लंबे समय से अलग ग्रेटर कूचबिहार की वकालत करते रहे हैं।

बंगाल की सात राज्यसभा की सिटों के लिए 24 को मतदान होना है। उल्लेखनीय है कि भाजपा की तरफ से कई नाम चल रहे थे लेकिन अंत में राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए, भाजपा ने अनंत महाराज को राज्यसभा भेजने का फैसला किया।

कूचबिहार पीपुल्स एसोसिएशन के प्रमुख अनंत महाराज बंगाल से भाजपा के पहले प्रतिनिधि के तौर पर राज्यसभा जा रहे हैं। वह लंबे समय तक अलग कूचबिहार राज्य की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds