मां बम्लेश्वरी के दर्शन के बाद लौट रहे थे घर, अचानक सवारी गाड़ी में लगी आग

बालोद : जिले के ग्राम तरौद में एक सवारी वाहन में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह से वाहन धू-धू कर जलने लगी, लेकिन गनीमत यह रही कि वाहन में सवार बच्‍चे, महिला समेत 12 लोग किसी तरह जान बचाने में सफल रहे। घटना बालोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तरौद क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार सभी यात्री डोंगरगढ़ से मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर अपने घर लखनपुरी वापस लौट थे।

मिली जानकारी के अनुसार तभी राजनांदगांव-बालोद मुख्य मार्ग पर स्तिथ ग्राम तरौद के समीप वाहन से आयल लीकेज होने की वजह से वाहन में आग लग गई। देखते ही देखते वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गई। वाहन में बच्चे, महिला सहित कुल 12 लोग सवार थे। वाहन में सवार सभी लोगों हादसे से पहले गाड़ी से बाहर निकल आए। फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित हैं।

वाहन में सवार सभी 12 यात्री सुरक्षित

घटना की जानकारी मिलने के बाद बालोद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं घटना के डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। बताया गया है कि वाहन 12 सीटर फोर्स कंपनी की सवारी गाड़ी थी। गाड़ी में सवार सभी कांकेर जिले के लखनपुरी के रहने वाले थे, जो कि बीती सोमवार की रात 11 बजे डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी के दर्शन करने निकले थे, तभी घर वापस लौटते हुए यह हादसा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds