लॉगिन

Welcome 3: ‘वेलकम 3’ को लेकर बेहद उत्सुक हैं लारा दत्ता, रवीना टंडन को लेकर कही यह बात

BOLLYWOOD September 20, 2023 रिपोर्टर: shailesh
Welcome 3: ‘वेलकम 3’ को लेकर बेहद उत्सुक हैं लारा दत्ता, रवीना टंडन को लेकर कही यह बात

Welcome 3: ‘वेलकम 3’ को लेकर बेहद उत्सुक हैं लारा दत्ता, रवीना टंडन को लेकर कही यह बात

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। लारा अब अपनी अगली फिल्म ‘वेलकम 3’ की तैयारी में जुटी हुई हैं। यह ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग है। इस फिल्म का नाम ‘वेलकम टू द जंगल’ है। दर्शकों को वेलकम के अगले भाग का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में लारा दत्ता ने मल्टीस्टारर फिल्म का हिस्सा बनने के बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि यह बेहद ही रोमांचक होने वाला है।

फिल्म को लेकर बेहद उत्सुक हैं लारा

लारा दत्ता ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैं यह बता नहीं सकती की कितने लोगों के संदेश आते हैं कि क्या हम सेट पर आ सकते हैं। यह बहुत ही अच्छा लगता है। जाहिर सी बात है कि मेरे और रवीना के बोर्ड पर आने के लिए, इस फिल्म का हिस्सा बनने से कुछ तो खास होना चाहिए।’ लारा इस फिल्म का हिस्सा बनने से बेहद खुश हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है।

फिल्स में ये स्टार्स आएंगे नजर

बता दें कि ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की इस तीसरी फिल्म में अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी और परेश रावल भी नजर आएंगे। ‘वेलकम 3’ में इन स्टार्स के अलावा तुषार कपूर, जैकलीन फर्नांडीज, रवीना टंडन, लारा दत्ता, दिशा पटानी, वृहि कोदवारा, जाकिर हुसैन, शारिब हाशमी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, मीका सिंह, दलेर मेहंदी और यशपाल शर्मा भी दिखाई देंगे।

अगले साल दिसंबर में रिलीज होगी फिल्म

‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है। फिल्म के टीजर को दर्शकों की तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिरोज नाडियाडवाला इस फिल्म के निर्माता हैं। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इस फिल्म में पहली बार 24 कलाकार एक साथ पर्दे पर दिखाई देंगे। अहमद खान इस फिल्म को निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds