लॉगिन

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराई, इंजीनियरिंग छात्रा की मौके पर मौत, 5 लोग गंभीर घायल

Chhattisgarh July 23, 2026 रिपोर्टर: shailesh
शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराई, इंजीनियरिंग छात्रा की मौके पर मौत, 5 लोग गंभीर घायल

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकराई, इंजीनियरिंग छात्रा की मौके पर मौत, 5 लोग गंभीर घायल

बालोद : बालोद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के हिंदू होटल के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में 21 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा शारदा पाटिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि डौंडी नगर पंचायत के बंधियापारा निवासी रंजीत सिंह पाटिल अपने परिवार के साथ ग्राम चिपरा में आयोजित शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मृतका शारदा पाटिल बिलासपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थीं और अपनी बुआ की शादी में शामिल होने घर आई थीं। हादसे के बाद डायल-112 की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds