लॉगिन

छत्‍तीसगढ़ में बदला मौसम, रायपुर में सुबह से छाए बादल, इन इलाकों में बारिश की संभावना

Chhattisgarh April 10, 2023 रिपोर्टर: shailesh
छत्‍तीसगढ़ में बदला मौसम, रायपुर में सुबह से छाए बादल, इन इलाकों में बारिश की संभावना

छत्‍तीसगढ़ में बदला मौसम, रायपुर में सुबह से छाए बादल, इन इलाकों में बारिश की संभावना

रायपुर :  प्रदेश में विगत कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। दिन में भीषण गर्मी तो शाम को बारिश जैसा मौसम बन जाता है। सोमवार को भी सुबह से रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। वहीं रायपुर में सुबह हल्‍की बूंदाबांंदी हुई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

हालांकि, मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में मौसम का मिजाज सोमवार से बदलेगा और गर्मी शुरू होगी। एक द्रोणिका केरल से विदर्भ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है और प्रदेश के वातावरण के निम्न स्तर पर काफी मात्रा में नमी का आगमन लगातार जारी है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि का दौर जारी रहने की संभावना है।

प्रदेश में बुधवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस सारंगढ़ तथा न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस कबीरधाम में दर्ज किया गया। रायपुर का अधिकतम तापमान 37.5 व न्यूनतम तापमान 23.9 दर्ज किया गया। सोमवार को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि बादल छटने की वजह से नमी कम होगी और तापमान में बढ़ोतरी होगी। उत्तरी हवाओं का प्रभाव बढ़ने से तापमान में बढ़ोतरी शुरू होगी। इसके बाद जब पश्चिमी गर्म हवाएं प्रदेश में प्रवेश करेंगी तब तापमान तेजी से बढे़गा, जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का अहसास होगा।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds