देखे विडियो : नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ दर्ज हुई रेप की शिकायत, बीवी आलिया ने फिर लगाए गंभीर आरोप

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उनकी वाइफ आलिया सिद्दीकी ने उनके खिलाफ पुलिस में रेप की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि नवाज उनसे बच्चों को छीनना चाहते हैं। वो बच्चों की कस्टडी चाहते हैं। इस वीडियो में आलिया रो-रोकर अपना हाल बयां कर रही हैं। उन्होंने ये भी बताया कि वो आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। जानिए उन्होंने क्या नए खुलासे किए हैं।

Aaliya Siddiqui ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘एक महान एक्टर जो महान इंसान बनने की कोशिश किया करता है अक्सर! उसकी बेरहम मां जो मेरे मासूम बच्चे को नाजायज बोलती है और ये घटिया आदमी चुप रहता है- वर्सोवा पुलिस स्टेशन में कल ही इसके खिलाफ रेप की शिकायत (प्रूफ के साथ) दर्ज कराई है। कुछ भी हो जाये इन बेरहम हाथों में अपने मासूम बच्चों को नहीं जाने दूंगी।’

https://www.instagram.com/p/CpCJgbGt12p/

बच्चों की कस्टडी चाहते हैं नवाजुद्दीन

इस वीडियो में Nawazuddin Siddiqui की वाइफ आलिया सिद्दीकी कह रही हैं, ‘नवाज ने कल कोर्ट में एक डाला हुआ है, जिसमें उनका कहना है कि ये बच्चे उनको चाहिए। वो बच्चों की कस्टडी चाहते हैं। मैं सिर्फ आप लोगों से ये जानना चाहती हूं कि जिस शख्स ने बच्चों को कभी महसूस ही नहीं किया, ना पेट में महसूस किया, ना पेट में होने के बाद महसूस किया, ना बड़े होने तक, उसको पता ही नहीं कि डायपर कितने का आता है, डायपर पहनाते कैसे हैं।

उसको ये नहीं पता चला कि बच्चे कैसे बड़े हो गए। 12 साल के कैसे हो गए। किस बच्चे का कपड़ा कब, किस एज में चेंज होता है, उसको कुछ नहीं पता। वो बच्चे मुझसे छीन के अपने पावर से ये दिखाना चाहता है कि वो बहुत अच्छा बाप है, अच्छा बाप नहीं, बुजदिल बाप है कि एक मां से उसका बच्चा छीन रहा है।’ ये बात बोलते-बोलते आलिया की आंखों से आंसू निकल आए।

आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं आलिया

उन्होंने आगे कहा, ‘वो अपनी पावर मिसयूज कर रहा है, जोकि उसको नहीं पता कि सबसे बड़ा पावर जो इस ब्रह्मांड में चल रहा है, वो ऊपर है। अपने पैसे से तुम कितने भी लोगों को खरीद लो, पर मेरे बच्चों को कभी नहीं छीन सकते मुझसे। तुमने मुझे पत्नी नहीं माना है, तुमने सबके सामने ये एक्सेप्ट कर लिया कि मैं तुम्हारी पत्नी नहीं हूं, जबकि मैंने तुम्हें हमेशा अपना पति माना है। हर डॉक्युमेंट से लेकर हर चीज में मैंने पति माना और मैं इस धोखे में रही कि तुमने मुझे पत्नी माना है।

इस चीज को मैं कभी बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगी। ना ये जख्म कभी भरेगा, क्योंकि मेरी जवानी के दिन से लेकर आज मैं 40 साल की हो रही हूं, मेरी जिंदगी के सबसे कीमती टाइम मैंने तुम्हें दिए और तुम मेरे बच्चे छीनने की बात कर रहे हो। मेरे पास एक-एक पैसे की प्रॉब्लम है। फाइनेंशियली मैं लॉस में चल रही हूं। मेरे पास पहले भी नहीं था और अभी भी नहीं है, मैंने ये बात कभी नहीं बोली, लेकिन अब मैं बता रही हूं कि इसने हर तरफ से मुझे कमजोर करके रखा हुआ है और अब मेरे बच्चे छीनने की बात कर रहा है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds