देखें वीडियो : नौसेना ने युद्धपोत से किया MRSAM का सफल परीक्षण

नई दिल्ली : भारतीय नौसेना ने मंगलवार को युद्धपोत आईएनएस विशाखापत्तनम से मीडियम रेंज सर्फेस-टू-एयर मिसाइल (MRSAM) का परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। बताया गया है कि नौसेना ने इस मिसाइल के जरिए युद्धपोत और जंगी जहाजों को निशाना बनाने वाली एंटी शिप मिसाइल को तबाह करने की क्षमता को परखा है।

MRSAM को भारत के डिफेंस रिसर्च डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) और आईएआई की तरफ से साझा तौर पर विकसित किया गया है। इसका उत्पादन बीडीएल में किया गया है। यानी यह मिसाइल पूरी तरह भारत में ही बनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds