क्या Kriti Sanon नहीं थीं ‘आदिपुरुष’ के लिए पहली पसंद? इन तीन अभिनेत्रियों ने ठुकरा दिया था ‘जानकी’ का किरदार!

मुंबई : ओम राउत की निर्देशित फिल्म ‘आदिपुरुष‘ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर चारों तरफ चर्चा जोर-शोर से चल रही है। फिल्म में राम का किरदार जहां प्रभास ने निभाया है तो वहीं सीता माता कृति सेनन (Kriti Sanon) बनी हैं। कृति ने पहली बार इस तरह का किरदार निभाया है। यूं तो वह सीता के लुक में काफी पसंद की जा रही हैं, लेकिन शायद ही आपको पता होगा कि वह मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं।

जी हां, कृति सेनन सीता के रोल के लिए पहली पसंद नहीं थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने कृति से पहले तीन अभिनेत्रियों को सीता का रोल ऑफर किया था, लेकिन उन्होंने फिल्म को ठुकरा दिया और ये ‘भेड़िया’ एक्ट्रेस की झोली में जा गिरा। जानिए पहले किन अभिनेत्रियों को फिल्म का ऑफर मिल चुका है।

क्या अनुष्का शर्मा थीं मेकर्स की पहली पसंद?

कहा जाता है कि ओम राउत की निर्देशित ‘आदिपुरुष‘ में सीता के रोल के लिए पहली पसंद अनुष्का शर्मा थीं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुष्का ‘आदिपुरुष’ के साथ बॉलीवुड में कमबैक करने वाली थीं। खबर थी कि अनुष्का ने ओम राउत के साथ मुलाकात भी की थी और उन्हें डायरेक्टर का विजन भी पसंद आया था, लेकिन कुछ बात नहीं बनी। बाद में इन अफवाहों का अंत हो गया। अब अनुष्का ‘जीरो’ के बाद ‘चकदा एक्सप्रेस‘ के साथ बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं।

साउथ की इन हीरोइनों ने भी ठुकराया आदिपुरुष!

अनुष्का शर्मा के मना करने के बाद साउथ एक्ट्रेसेस अनुष्का शेट्टी और कीर्ति सुरेश को भी प्रभास के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला था। अनुष्का शेट्टी तो पहले ही प्रभास के साथ बाहुबली में काम कर चुकी हैं, ऐसे में उन्हें प्रभास के साथ सीता के किरदार में देखना दिलचस्प होता, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। अनुष्का शेट्टी के बाद सीता के रोल के लिए कीर्ति सुरेश का नाम सुर्खियों में रहा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कीर्ति सुरेश ने तो ‘आदिपुरुष‘ के लिए हामी भी भर दी थी और कॉन्ट्रैक्ट भी साइन करने वाली थीं, लेकिन ऐन मौके पर रजनीकांत की फिल्म के चलते कीर्ति ने ये ऑफर ठुकरा दिया था। कीर्ति के सीता बनने की अफवाहें भी समय के साथ धूमिल हो गईं और फिर कृति सेनन इस रोल के लिए फाइनल हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds