CG कांग्रेस में फूटे विरोध के सुर : नेताओं ने बाहरी प्रत्याशियों का किया विरोध, स्थानीय कार्यकर्ता को टिकट देने की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजधानी रायपुर की दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। ऐसे में राजनांदगाव और दुर्ग के नेताओं की दावेदारी ठोकने के बाद कांग्रेस में नए तरह की सियासत शुरू हो गई है। गुरुवार को पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई। जहां स्थानीय नेताओं ने बाहरी प्रत्याशियों का विरोध करते हुए कहा कि, स्थानीय और संघर्ष करने वाले कार्यकर्ता को ही टिकट मिलना चाहिए। प्रमोद दुबे, कन्हैया अग्रवाल, आकाश शर्मा ने कहा कि, स्थानीय कार्यकर्ताओं को ही अवसर मिले, हम पार्टी से इसकी अपील करेंगे।

बैज बोले- जीतने वाले प्रत्याशी को ही देंगे टिकट 

रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक खत्म हो चुकी है। बैठक के बाद पीसीसी चीफ दीपक बैज ने जानकारी देते हुए कहा कि, दक्षिण विधानसभा में कांग्रेस 20 अक्टूबर को कार्यकर्ता सम्मेलन करेगी। बाहरी प्रत्याशियों की दावेदारी को लेकर बोले सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, कांग्रेस में सभी को टिकट मांगने का हक है। राजनांदगांव और अन्य स्थानों के नेताओं ने भी टिकट मांगा है। लेकिन टिकट किसी एक को मिलेगी और जीत की क्षमता देखकर ही टिकट देंगे।

पीसीसी चीफ बैज को लिखा था पत्र

उल्लेखनीय है कि, राजनांदगांव और दुर्ग के नेताओं ने पीसीसी चीफ दीपक बैज को पत्र लिखकर उनसे टिकट मांगा है। वहीं पीसीसी के पूर्व महामंत्री कुतुबुद्दीन सोलंकी ने राजनांदगांव के नेता डॉ. अफताब आलम के लिए रायपुर दक्षिण सीट से सचिन पायलट से मिलकर टिकट मांगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds