कन्या और तुला राशि वालों की 28 दिसंबर से बढ़ेगी मुसीबत, जरूर करें ये उपाय

भारतीय ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को राजकुमार ग्रह की संज्ञा दी गई है। बुध ग्रह जब भी एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते हैं तो सभी राशि के जातकों पर इसका प्रभाव होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, बुध ग्रह वक्री अवस्था में 28 दिसंबर की सुबह 11.07 मिनट पर वृश्चिक में गोचर करेंगे। बुध ग्रह का यह गोचर 02 जनवरी 2024 तक के लिए ही हो रहा है और इसके बाद बुध देव अपनी चाल में बदलाव करते हुए मार्गी होंगे और 07 जनवरी 2024 को एक बार फिर राशि में परिवर्तन करते हुए धनु राशि में प्रवेश करेंगे। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से कन्या और तुला राशि वालों को अलर्ट रहना होगा। इस गोचर अवधि में उन्हें इन बातों की सावधानी रखना चाहिए।

कन्या राशि वालों के लिए समय अनुकूल नहीं

पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, कन्या राशि के जातकों के लिए बुध 10वें और लग्न भाव के स्वामी हैं। बुध का वृश्चिक राशि में गोचर कन्या राशि वालों के तीसरे भाव में होगा। इस दौरान पत्रकारों को विशेष सावधान रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी हो सकती है। पिता के सेहत का ध्यान रखें। पिता, गुरु और मार्गदर्शकों के साथ बात करते समय वाणी पर नियंत्रण रखें। कन्या राशि वालों को बुधवार के दिन 5-6 कैरेट का पन्ना चांदी या सोने की अंगूठी में धारण करना चाहिए।

तुला राशि वालों को होगा आर्थिक नुकसान

तुला राशि के जातकों के लिए बुध 12वें भाव और 9वें भाव के स्वामी हैं। बुध का वृश्चिक राशि में गोचर तुला राशि वालों के लिए प्रतिकूल हो सकता है। तुला राशि वाले जातकों को इस दौरान आर्थिक नुकसान हो सकता है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। बचत खत्म हो सकती है। करीब रिश्तेदारों से संबंध खराब हो सकते हैं। पिता के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। तुला राशि वालों को बुध देव को प्रसन्न करने के लिए रोज तुलसी के पौधे को पानी देना चाहिए और रोजाना एक तुलसी का पत्ता खाना भी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds