विराट,अनुष्का पहुंचे अचानक बाबा नीम करौली के आश्रम…

दुबई में नया साल मनाने के बाद सीधे नीम करौली बाबा के आश्रम  पहुँच किए 1 घंटे तक ध्यान ..

रायपुर I दुबई में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भारत लौट आए हैं। दोनों देश लौटने के तुरंत बाद एक धार्मिक दौरे पर निकल पड़े। हाल ही में दोनों को वृंदावन में स्पॉट किया गया। वृंदावन में दोनों नीम करोली बाबा कि समाधि आश्रम पहुंचे। विराट-अनुष्का के मैनेजर ने कहा कि दोनों धार्मिक यात्रा पर हैं।

इस दौरान विराट और अनुष्का ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। जानकारी के मुताबिक आश्रम में करीब एक घंटे रहने के दौरान दोनों ने ध्यान किया। विराट और अनुष्का नीम करोली बाबा के बहुत बड़े भक्त हैं। पिछले साल भी दोनों उत्तराखंड के कैंची धाम स्थित उनके आश्रम पहुंचे थे.

आश्रम में ध्यान कर आशीर्वाद प्राप्त किया..

4 जनवरी की सुबह विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन के मशहूर नीम करोली बाबा की समाधि स्थल पर पहुंचे. उसके बाद दोनों  माँ आनंदमयी  आश्रम चले गए । उनके इस  यात्रा को पूरी तरह गोपनीय रखा गया.

विराट-अनुष्का बुधवार दोपहर वृदांवन पहुंचने वाले थे, लेकिन वे तय समय से पहले ही सुबह नीम करोली बाबा के समाधि आश्रम पहुंच गए. दोनों ने आश्रम में साधना की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान दोनों ने वहां के स्थानीय लोगों के साथ कुछ तस्वीरें भी क्लिक कीं।

कौन हैं नीम करोली बाबा..

नीम करोली बाबा को देश के महान संतों में से एक माना जाता है। उनके भक्त भी उन्हें एक दिव्य पुरुष मानते हैं। उत्तराखंड के काकड़ी धाम स्थित उनके आश्रम में देश-विदेश से श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है.

उनके भक्तों में प्रधान मंत्री मोदी, एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स और हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स शामिल हैं। नीम करोली बाबा हनुमान जी के भक्त थे। उनके भक्त उन्हें हनुमान जी का रूप मानते हैं। हालांकि नीम करोली बाबा अब नहीं रहे, लेकिन उनके भक्त आज भी उन्हें बड़ी श्रद्धा से याद करते हैं।

Back to top button