लॉगिन

Viral Video: हाथी का वीडियो बना रही थीं लड़कियां, उसने ‘मुक्का’ मारके मुंह तोड़ दिया

Viral March 25, 2023 रिपोर्टर: shailesh
Viral Video: हाथी का वीडियो बना रही थीं लड़कियां, उसने ‘मुक्का’ मारके मुंह तोड़ दिया

Viral Video: हाथी का वीडियो बना रही थीं लड़कियां, उसने ‘मुक्का’ मारके मुंह तोड़ दिया

हाथी बड़े शांत होते हैं। लेकिन जब बात उनकी सुरक्षा पर आती है तो वह खूंखार हो जाते हैं। इस विशालकाय जानवर के आगे बड़े-बड़े वाहन भी कमोजर पड़ जाते हैं। हालांकि, इनका दोस्ताना व्यवहार लोगों को इनके करीब ले जाता है।

पर भैया… कभी-कभार यह कुछ चीजों से नाराज होकर लोगों को सजा भी दे देते हैं! यह वायरल वीडियो इसका उदाहरण है। मामला कब और कहां का है। फिलहाल, इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन यह क्लिप सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। क्योंकि भैया, आपने शायद ही कभी किसी हाथी को महिला के मुंह पर ‘मुक्का’ जड़ते देखा होगा!

यहां देखें वायरल वीडियो

 

जब हाथी को आ गया गुस्सा

यह वीडियो मात्र 7 सेकंड्स का है जिसमें हम एक हाथी बड़े से चबूतरे पर लेटा हुआ देख सकते हैं। उसके सामने कुछ लोग खड़े हैं, और वे हाथी की क्यूटनेस को कैमरे में कैद कर रहे हैं। एक लड़की हाथी की सूंड पकड़कर सहला रही होती है। जबकि बगल में खड़ी दो युवतियां कैमरा निकालकर उसकी फोटो खींचने लगती है कि तभी हाथी अपनी सूंड का मुक्का बनाकर लड़की के मुंह पर मारता है, वह गिरने वाली होती है कि पास खड़ा युवक उसे संभाल लेता है। जबकि उसका फोन दूर जाकर गिरता है। यह देखकर अन्य लोग हंसने लगते हैं।

‘मुझे रिकॉर्ड मत करो…’

यह वीडियो ट्विटर यूजर @TheBest_Viral ने 13 जनवरी को पोस्ट किया था, जिसे अब तक 87 हजार से अधिक व्यूज और 2 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। क्लिप को साझा करते हुए लिखा गया- मुझे रिकॉर्ड मत करो। खबर लिखे जाने तक इस ट्वीट पर तमाम यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा- मेरी तो हंसी नहीं रूक रही, वहीं दूसरे ने लिखा- हाथी ने कमाल ही कर दिया! आपकी क्या राय है इस पर? कमेंट सेक्शन में लिखें।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds