लॉगिन

रायपुर पहुंचीं स्मृति ईरानी : सीएम विष्णुदेव साय समेत भाजपा नेताओं ने किया स्वागत, कार्यकर्ताओं को दिया बूथ पर सक्रिय रहने का संदेश

Chhattisgarh October 25, 2026 रिपोर्टर: shailesh
रायपुर पहुंचीं स्मृति ईरानी : सीएम विष्णुदेव साय समेत भाजपा नेताओं ने किया स्वागत, कार्यकर्ताओं को दिया बूथ पर सक्रिय रहने का संदेश

रायपुर पहुंचीं स्मृति ईरानी : सीएम विष्णुदेव साय समेत भाजपा नेताओं ने किया स्वागत, कार्यकर्ताओं को दिया बूथ पर सक्रिय रहने का संदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ मे भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी अपने दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंची। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत पार्टी के नेताओं ने उनका स्वागत किया। उनके साथ प्रदेश सह प्रभारी सिद्धार्थ शंभू भी रायपुर पहुंचे। दौरे के पहले दिन संगठन को मजबूत करने, पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा और आगामी रणनीति को लेकर कई अहम बैठके निर्धारित है।

सादगी के साथ हुआ स्वागत, संगठन में चर्चा का विषय

स्मृति ईरानी के स्वागत को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि प्रदेश प्रभारी को सादगी पसंद है। उन्होने स्वागत के तरीके को अच्छा बताते हुए कहा कि इसकी सराहना हो रही है और सादगी का यह संदेश संगठन के निचले स्तर तक पहुंचेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत वरिष्ठ नेताओ की मौजूदगी में उनके दौरे की शुरुआत हुई।

कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश, बूथ पर दें ध्यान

प्रदेश भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओ की मौजूदगी को लेकर भी निर्देश दिए गए। स्मृति ईरानी ने कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर सक्रिय रहकर संगठन का काम करे। बैठक में जिन पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है. वही कार्यालय में मौजूद रहे। बिना किसी आवश्यक काम या बुलावे के कार्यालय पहुंचने से बचने की हिदायत भी दी गई।

कार्यालय प्रभारी अशोक बजाज ने परिसर में मौजूद कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ पर लौटकर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के मन की बात’ कार्यक्रम की तैयारी करने के निर्देश दिए।

अभनपुर में ‘मन की बात’ सुनेंगे मुख्यमंत्री और स्मृति ईरानी

भाजपा प्रदेश कार्यालय से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्मृति ईरानी अभनपुर के लिए रवाना हुए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा।

दिनभर संगठन के प्रमुख नेताओं के साथ बैठके

स्मृति ईरानी के दौरे के पहले दिन प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक के पदाधिकारियों के साथ चर्चा का कार्यक्रम है। प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री संगठन, प्रदेश पदाधिकारियो, संभाग और जिला प्रभारियों के साथ संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा की जाएगी।

इसके अलावा पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों और भाजपा के पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों के साथ भी बैठके होगी। शाम को पार्टी की कोर ग्रुप बैठक में संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा निर्धारित है।

संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर नजर

स्मृति ईरानी का यह दौरा छत्तीसगढ़ भाजपा के लिए संगठनात्मक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता, पदाधिकारियों के बीच समन्वय और पार्टी की आगामी गतिविधियों की तैयारी बैठकों के प्रमुख विषय रहेंगे।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds