Viral Video: पहले फन फैलाकर खड़ा हुआ सांप, फिर छत से लगा दी जोरदार छलांग, वीडियो वायरल

सांप को कभी हवा में उड़ते देखा है? मजाक लग रहा है ना… लेकिन भैया, सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है, जिसमें सांप हवा में उड़ता हुआ दिख रहा है! दरअसल, सांप ने एक घर की छत से इतनी जोरदार छलांग मारी कि कुछ पल के लिए ऐसा प्रतीत हुआ कि मानो वो हवा में उड़ रहा हो। हालांकि, बाद में उसे गुरुत्वाकर्षण बल ने जमीन पर पटक दिया।

यहां देखें सांप की छलांग का वीडियो

 

आप उसके जमीन पर गिरने की आवाज भी सुन सकते हैं। पर सांप की गजब की छलांग देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। क्योंकि ऐसा बहुत कम ही होता है जब कोई सांप इस तरह से हवा में उड़ते नजर आता है। बता दें, इस क्लिप को ट्विटर पर IAS अधिकारी सुप्रिया साहू ने रीपोस्ट किया और लिखा- आविश्वसनीय!

ऑस्ट्रेलिया का बताया जा रहा है ये वीडियो

यह वायरल वीडियो ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड का बताया जा रहा है, जिसे सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म से शेयर किया जा रहा है। IAS ने इस क्लिप को 31 जनवरी को पोस्ट किया था, जिसे अबतक 9 लाख 59 हजास से व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं।

साथ ही, यूजर्स इस पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि फुर्ती देखकर लग रहा है कि अफ्रीकन मांबा है। दूसरे ने लिखा- सांप की यह प्रजाति अपनी रफ्तार के लिए मशहूर है। तीसरे यूजर ने कॉमेंट किया- अरे वाह, सांप भी छलांग मारता है। वहीं कुछ यूजर ने सांप को सुपरमैन कह दिया, तो कईयों ने हैरानी जाहिर की। आपकी इस पर क्या राय है? कॉमेंट में लिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds