POLITICS : छत्‍तीसगढ़ के रण में दिग्‍गजों के ताबड़तोड़ दौरे, राजनांदगांव में आज योगी और प्रियंका की सभाएं

रायपुर : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 26 अप्रैल को महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव में मतदान होना है। जिसके चलते प्रचार अभियान में तेजी आ रही है। स्टार प्रचारकों का रविवार से दौरा शुरू होने वाला है। राजनांदगांव में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की चुनावी सभाएं होंगी। यहां से योगी बेलतरा इलाके के बहतराई स्टेडियम में सभा करेंगे। जहां उनके स्वागत में 30 बुलडोजर निकाले जाएंगे।

पीएम मोदी 23-24 अप्रैल को करेंगे चुनावी सभा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी चुनावी कार्यक्रम तय हो गया है। मोदी 23 अप्रैल को सक्ती और धमतरी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री की सरगुजा लोकसभा के अंबिकापुर में सभा होगी।

दिग्‍गजों के ताबड़तोड़ दौरे

योगी की आज राजनांदगांव के कुमरदा,बेलतरा कोरबा में सभा।

प्रियंका गांधी आज कांकेर के हथोद, राजनांदगांव के मोहद में सभा।

गृहमंत्री अमित शाह 22 अप्रैल को कांकेर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

जेपी नड्डा 22 अप्रैल को लोरमी, आरंग और भिलाई में चुनावी सभा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds