लॉगिन

1280 करोड़ के शराब घोटाले का आरोपी विकास अग्रवाल लाया गया भारत, रायपुर रिमांड कोर्ट में हुई पेशी

Chhattisgarh November 28, 2026 रिपोर्टर: shailesh
1280 करोड़ के शराब घोटाले का आरोपी विकास अग्रवाल लाया गया भारत, रायपुर रिमांड कोर्ट में हुई पेशी

1280 करोड़ के शराब घोटाले का आरोपी विकास अग्रवाल लाया गया भारत, रायपुर रिमांड कोर्ट में हुई पेशी

रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले के फरार आरोपी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू को UAE से भारत ला दिया गया है. सुब्बू को देर रात रायपुर की रिमांड कोर्ट में पेश किया गया. 1280 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. शुक्रवार रात 11:30 बजे सुब्बू की पेशी किया गया.

कोर्ट ने आरोपी को रिमांड पर भेजा

कोर्ट ने आरोपी को 30 नवंबर तक EOW की रिमांड पर सौंप दिया है. जानकारी के अनुसार आरोपी विकास अग्रवाल पहले बोस्टन कंपनी में मैनेजर था. शराब घोटाले में उसकी अहम भूमिका सामने आई थी, जिसके बाद से वह फरार चल रहा था. शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच रायपुर की रिमांड कोर्ट में पेश किया गया. EOW ने कोर्ट से आरोपी की रिमांड मांगी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए 30 नवंबर तक की रिमांड मंजूर की. अब EOW आरोपी से शराब घोटाले को लेकर गहन पूछताछ करेगी.

विकास पर हैं गंभीर आरोप

बता दें, बीते 13 नवंबर को कई सालों से फरार चल रहे आरोपी विकास अग्रवाल को यूनाइडेट अरब अमीरात के दुबई से गिरफ्तार किया गया. UAE के अधिकारियों ने ये कार्रवाई की. मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रहा है. एजेंसी के अनुसार आरोपी विकास अग्रवाल शराब सिंडिकेट का अहम हिस्सा रहा है. वित्तीय मैनेजर की तरह काम करता था. उस पर आरोप है कि वह डिस्टलरी और FL-10A लाइसेंसधारियों से कमीशन वसूलकर अनबर ढेबर तक पहुंचाता था.

यह है पूरा मामला

पूरा मामला छत्तीसगढ़ विधानसभा 2023 के वक्त सामने आया था. इसमें बड़े चेहरों का नाम सामने आया है. अनिल टुटेजा पर आबकारी विभाग के मैनेजिंग डायरेक्टर एपी त्रिपाठी और कारोबारी अनबर ढेबर के साथ मिलकर सिंडिकेट चलाने का आरोप है. बताया जा रहा है कि साल 2019 में शराब की हर पेटी पर 75 रुपये और बाद के सालों में 100 रुपये तक वसूले गए थे. डिस्टलरी संचालकों से कमीशन कमाने, नकली होलोग्राम वाली शराब को सरकारी दुकानों पर बेचने और कम एरिया में शराब की सप्लाई कर ज्यादा पैसे कमाने का मामला सामने आया था.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds