लॉगिन

विधानसभा : बीएसपी विधायक केशव चंद्रा ने सदन में बया किया दर्द, महीनों बीत गए चोरी के आरोपी नहीं पकड़े गए

Chhattisgarh March 15, 2023 रिपोर्टर: shailesh
विधानसभा : बीएसपी विधायक केशव चंद्रा ने सदन में बया किया दर्द, महीनों बीत गए चोरी के आरोपी नहीं पकड़े गए

विधानसभा : बीएसपी विधायक केशव चंद्रा ने सदन में बया किया दर्द, महीनों बीत गए चोरी के आरोपी नहीं पकड़े गए

रायपुर: विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। मंत्री ताम्रध्वज साहू के विभागों में बजट चर्चा जारी है। इस दौरान बीएसपी विधायक केशव चंद्रा ने घर में चोरी को लेकर अपना दर्द सदन में बयां किया। चंद्रा ने कहा कि महीनों बीत गए पर चोरी के आरोपी नहीं पकड़े गए।

दुःख की बात तो ये है पुलिस ने खोजना भी बंद कर दिया। विरोधी कहते हैं सहानुभूति बटोरने मैंने षड्यंत्र रचा। मैंने फिर आवेदन दिया अगर षड्ंत्र है तो इसका खुलासा करें। क्षेत्र के लोग कहते हैं, अपने घर हुई के चोरी के आरोपी को सजा नहीं दिला पाए, हमारे घर हुई चोरी के आरोपियों को क्या सजा दिलाएंगे?

अजय चंद्राकर ने कहा, अधिकारी तक नहीं सुनते मंत्री की बात

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने बजट चर्चा के दौरान कहा कि एक भी काम बता दें जिसके लिए पीडब्लूडी मंत्री को याद किया जाए। 4 साल में स्काईवॉक के उपयोग को लेकर निर्णय नहीं कर पाए। छत्तीसगढ़ में राम वन गमन परिपथ बनाने का दावा करते हैं। किसी शोध में बता दें चंदखुरी में भगवान राम कभी गए हों।

भगवान ने यहां के वंचितों शोषितों के साथ मिलकर रावण वध किया। सारे आयोजन की जिम्मेदारी सिर्फ एक कंपनी को दी जा रही है। धर्मातरण पर तो एसपी ने ही पत्र लिखकर जानकारी दी थी। मंत्री की बात अधिकारी तक नहीं सुनते यह स्थिति है। अफसरों पर नियंत्रण जरूरी है, तभी प्रदेश की स्थिति सुधरेगी।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds