VIDEO : खाद्य मंत्री दयालदास बघेल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

रायपुर : छत्तीसगढ़ के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में मंत्री बघेल कॉलेज के छात्रों से चर्चा करते हुए दिख रहे हैं. इस वीडियो को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल प्लेटफार्म एक्स पर शेयर किया है. वीडियो शेयर करते हुए भूपेश बघेल ने मंत्री दयालदास पर गम्भीर आरोप भी लगाया है.

कॉलेज हटेगा, काम-धंधा चलेगा- भूपेश बघेल

पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि जनता की मांग पर हमारी सरकार ने नांदघाट में कॉलेज शुरु किया. कॉलेज एक साल सफलता पूर्वक संचालित भी हो चुका. अब माननीय मंत्री और नवागढ़ के विधायक दयालदास बघेल जी इस कॉलेज को स्थानांतरित करना चाहते हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी लिखा है कि, और मंत्री जी के तेवर देखिए, स्थानांतरण का विरोध कर रहे छात्रों से कह रहे हैं कि यहीं चलाना है तो ज़मीन भी तुम लोग ले आओ और पैसा भी. कैसे जनप्रतिनिधि हैं ये भाई? जनता अगर ज़मीन और पैसा ले आएगी तो सरकार क्या करेगी?

https://x.com/i/status/1844043778602029430

वैसे कुछ लोगों ने फ़ोन पर बताया कि सारा खेल एक पेट्रोल पंप और कुछ काम धंधों की तरक्की का है. किसका है ये पेट्रोल पंप जहां कॉलेज को ले जाने की कोशिश हो रही है. किसी का काम धंधा ठीक करने के लिए कॉलेज को मुख्य मार्ग से हटाकर देहात की ओर धकेलने की कोशिश ठीक नहीं है. भूपेश बघेल की ओर से शेयर किए इस वीडियो और आरोप पर अभी न मंत्री की कोई प्रतिक्रिया आई है और न भाजपा की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds