VIDEO : ‘चीन में दी जाती है तीन-चार साल की ट्रेनिंग’, राहुल ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा

मुंबई : भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 60वां दिन है। महाराष्ट्र का दोंडाइचा में एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी चीन के साथ अग्निवीरों की तुलना की है। उन्होंने बताया कि चीनी सैनिकों को आधुनिक हथियार चलाने के लिए तीन-चार साल की ट्रेनिंग दी जाती है।
#WATCH | Congress leader Rahul Gandhi during Bharat Jodo Nyay Yatra in Maharashtra's Dondaicha
"…Chinese Army personnel get training to use modern weapons for 3-4 years. If our Agniveers, who are trained for six months, are made to face the Chinese soldiers, can you imagine… pic.twitter.com/cqpkP3YTyf
— ANI (@ANI) March 13, 2024
सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल ने पूछा, “अगर हमारे अग्निवारों को सिर्छ छह महीने की ट्रेनिंग दी जा रही है तो क्या वे चीनी सेना का सामना करने में सक्षम होंगे? आप सोच सकते हैं कि यहां क्या हो रहा है? हमारे अग्निवीर बिना ट्रेनिंग के उनके सामने जाएंगे और अपनी जान दे देंगे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें शहीन होने का दर्जा नहीं दिया जाएगा।”
#WATCH | Dhule, Maharashtra: During his address at Bharat Jodo Nyay Yatra, Congress leader Rahul Gandhi says, "..In our second Bharat Jodo Yatra, we have added a new word 'Nyay' because in our first yatra whoever we met whether farmers, youth or female, said the reason for… pic.twitter.com/j0hKTyCqHk
— ANI (@ANI) March 13, 2024
राहुल गांधी ने आगे कहा, “हमारे दूसरे भारत जोड़ो यात्रा में हमने न्याय शब्द जोड़ा है। क्योंकि पहली यात्रा के दौरान हमने जितने किसानों, युवाओं और महिलाओं से मुलाकात की थी, उन सभी ने बताया कि हिंसा और नफरत का कारण अन्याय है। प्रतिदिन 90 फीसदी भारतीयों को अन्याय का सामना करना पड़ता है। मुझे नहीं पता कि इसके बारे में आपलोगों को मालूम है या नहीं, लेकिन भारत में 22 लोगों की संपत्ति, 70 करोड़ लोगों की संपत्ति के बराबर है।”