Video : एक सांप से भिड़ गए तीन कुत्ते, पटक-पटक कर किया बुरा हाल, वीडियो देख हैरान हो जाएंगे आप

इस बात का अंदाजा सभी को होता है कि सांप कितने खतरनाक और जहरीले होते हैं। इनकी कई प्रजातियां तो ऐसी होती हैं कि उनके एक हमले से बड़े से बड़े जीव मिट्टी में मिल जाएं। यही वजह है कि कुत्ता, बिल्ली सहित तमाम जानवर भूलकर भी सांप के किनारे नहीं आते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अलग नजारा देखने को मिल रहा है। इसमें कई कुत्ते, एक सांप को घेरकर उस पर हमला करते दिख रहे हैं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि वो अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए लड़ रहे हैं।
सांप का हो गया बुरा हाल!
इस क्लिप को इंस्टाग्राम पर (@ilhanatalay_ ) नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है- सांप बहुत कोशिश करता है, फिर भी जिंदा बचकर नहीं जा पाता। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता झाड़ी के पीछे छिपे सांप को देख लेता है और उसे वहां से मुंह में पकड़कर बाहर निकालता है। फिर झटके पटक देता है।
https://www.instagram.com/reel/Ct_YPlSubJW/?utm_source=ig_web_copy_link
नीचे गिरते ही जीव सामने खड़े पपी पर हमला करने ही वाला होता है, तभी पीछे से कई कुत्ते उसे घेर लेते हैं। लेकिन, स्नेक पीछे न हटकर लड़ाई जारी रखता है। फिर क्या था, कुत्ते पटक-पटकर जीव का बुरा हाल कर देते हैं। कुत्तों के साथ पपी भी नजर आ रहे हैं। सांप बार-बार उनपर हमला करने को कोशिश करता है। पर आखिरकार कुत्ते अपने बच्चों को बचा लेते हैं।
एक्ता में शक्ति होती है…
27 जून को शेयर किए गए वीडियो को 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, यूजर्स इस पर कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। कोई सांप का पक्ष लेते हुए बोल रहे हैं कि कैमरामैन को जाकर सांप की जान बचानी चाहिए थी।
वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि सांप जहरीला नहीं लग रहा है। इसके अलावा तमाम ऐसे लोग भी हैं, जो कुत्तों की तारीफ कर रहे हैं। एक ने कहा- एकता में शक्ति है। दूसरे ने कमेंट किया- एक कुत्ते को सांप ने काट लिया होगा, क्योंकि वो चीख रहा है।