लॉगिन

VIDEO : तेज रफ्तार कार हुई अनकंट्रोल्ड,कार सवार दो युवतियों की मौके पर मौत, युवक की हालत गंभीर

Crime January 15, 2025 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO : तेज रफ्तार कार हुई अनकंट्रोल्ड,कार सवार दो युवतियों की मौके पर मौत, युवक की हालत गंभीर

VIDEO : तेज रफ्तार कार हुई अनकंट्रोल्ड,कार सवार दो युवतियों की मौके पर मौत, युवक की हालत गंभीर

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सड़क हादसे का एक दिल दहला देने वाला विडियो सामने आया है। बिलासपुर-कोरबा मार्ग पर चैतमा के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी पलटने से दो युवतियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, दोनों मनाली टूर से लौटकर बिलासपुर के रास्ते कोरबा लौट रही थीं। इस घटना का अब वीडियो सामने आया है। घटना पाली थाना क्षेत्र की है।

मोनिका और दीक्षा के रूप में हुई मृतकों की पहचान

इस हादसे में मारी गई दोनों युवतियों की पहचान मोनिका चटर्जी और दीक्षा राठौर के रूप में हुई है। दोनों कोरबा के एमपी नगर कॉलोनी में रहती थी। दीक्षा राठौर लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सीपी राठौर की बेटी थी। उसकी मां प्रधान पाठक हैं। बताया जा रहा है कि, दोनों युवतियां अपने दोस्तों के साथ मनाली घूमने गई थीं। मंगलवार को वापस आने पर बिलासपुर से अपने दोस्त देवराज के साथ घर लौट रहे थीं।

तेज रफ्तार के कारण अनकंट्रोल्ड हुई कार

इसी दौरान नेशनल हाईवे पर दोपहर करीब 3 बजे डिस्पोजल चौक के पास उनकी तेज रफ्तार कार अनकंट्रोल्ड हो गई। हाई स्पीड होने के कारण उसने कंट्रोल खो दिया जिससे कार स्किड होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। दोनों लड़कियों की मौके पर मौत हो गई। जबकि पुरानी बस्ती निवासी देवराज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सीने और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds