लॉगिन

भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Chhattisgarh October 12, 2026 रिपोर्टर: shailesh
भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

भीषण सड़क हादसा : तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में देर शाम बगीचा- बतौली स्टेट हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। बाइक से घर लौट रहे माता-पिता और उनके बेटे को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

मौके पर ही पूरे परिवार की मौत

मिली जानकारी के अनुसार मृतक परिवार सरडीह से अपनी बाइक पर सवार होकर अपने गाँव सामरबार लौट रहा था। इसी दौरान बगीचा थाना क्षेत्र के मैनी चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता, माता और पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds