VIDEO : 4 दुल्हन के साथ दूल्हे राजा ने लिए 7 फेरे, लोगों पूछने लगे- भाई कोई लॉटरी लगी है क्या?

अक्सर आपने लोगों को ये कहते सुना होगा कि शादी-ब्याह कोई गुड्डा-गुड़िया का खेल नहीं है। पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ताजा वीडियो को देखकर लगेगा कि लोग इसे खेल भी मान सकते हैं। क्योंकि भैया… यहां तो दुल्हा एक-दो नहीं बल्कि 4 दुल्हनों के साथ 7 फेरे ले रहा है। जी हां, अब भई आमतौर पर शादी के मंडप में 1 दुल्हन होती है।

कई बार प्यार मोहब्बत में 2 लड़कियां भी होती हैं, मगर यहां तो मामला अगल है। हालांकि, वीडियो देखकर ये कहना मुश्किल है कि ये असली है या प्रैंक। इसलिए एनबीटी इसकी पुष्टि नहीं करता है। लोग इसे देखने में काफी दिलचस्पी ले रहे हैं।

यहां एक नहीं हो रही और ये…

एक्स (X) पर वायरल क्लिप को (@musafir_vj) नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। कैप्शन में लिखा है- सारथी मेरे रथ को खाई के तरफ ले चलो…। 48 सेकंड के वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स 4 दुल्हनों के साथ 7 फेरे ले रहा है। दूल्हे के चेहरे पर हल्की मुस्कान है और फेरे की रस्म चल रही है। वायरल वीडियो को देखने के बाद लोग कमेंट कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इसे 7 हजार से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

वहीं, यूजर्स इस पर कमेंट कर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- बहुत ही खतरनाक वीडियो है। दूसरे ने कहा- भाई, मेरी तो आत्मा निकल रही है। यहां एक शादी नहीं हो रही है, इन्हें 4 दुल्हन मिल रही हैं। वायरल वीडियो को देखने के बाद आपके मन में क्या ख्याल आया? कमेंट कर हमें अपने रिएक्शन बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds