लॉगिन

VIDEO : अकेले भैंसे पर टूट पड़ी शेरों की फौज, फिर हुई ऐसी जंग बार-बार देखेंगे आप ….

Viral January 22, 2023 रिपोर्टर: Javed Akhtar
VIDEO : अकेले भैंसे पर टूट पड़ी शेरों की फौज, फिर हुई ऐसी जंग बार-बार देखेंगे आप ….

VIDEO : अकेले भैंसे पर टूट पड़ी शेरों की फौज, फिर हुई ऐसी जंग बार-बार देखेंगे आप ….

नईदिल्ली। जंगल एक ऐसी दुनिया है जहां कब कौन सा जानवर किसी दूसरे का शिकार बन जाए कुछ पता नहीं चलता है. ऐसे जानवरों को खुद की जान बचाने के लिए हमेशा सतर्क रहना पड़ता है. मगर सतर्कता के बावजूद जानवर शिकारियों के जाल में फंस जाते हैं और उनका शिकार बन जाते हैं. मगर कई बार शिकारियों की पूरी फौज मिलकर भी अकेले जानवर का आसानी से शिकारी नहीं कर पाती है. अभी एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो हर तरफ छाया हुआ है.

सामने आया वीडियो जंगली भैंसे और शेरों की फौज से जुड़ा है, जिनके बीच ऐसी खतरनाक जंग हुई कि बार-बार देखने का मन करेगा. दरअसल भैंसा किसी वजह से अपने झुंड से बिछड़ गया और खाने की तलाश में यहां-वहां घूम रहा है. मगर बेचारा तब हिल गया जब भोजन की जगह शेरों की पूरी फौज उसके सामने आ गई. देखा जा सकता है कि शेरों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और उसे नीचे गिराने की कोशिश करने लगे. मगर हैरानी की बात है कि इतने सारे शिकारी सामने होने के बावजूद भैंसे ने हिम्मत नहीं हारी और सभी से भिड़ने का फैसला लिया.

फ्रेम के अगले हिस्से में देखा जा सकता है कि जैसे ही शेरों ने उसे पीछे से दबोचने की कोशिश की भैंसा तुरंत पलट गया और जोरदार जवाब दिया. अब दूसरा शेर उसे गर्दन से दबोचकर गिराने की कोशिश करता है मगर भैंसे ने एक बार फिर पलटवार किया और उसे दूर कर दिया. अब शेरों ने भी प्लान बदला और भैंसे पर चारों तरफ से हमला करने लगे. इधर भैंसे ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत दौड़ लगा दी. शेरों के झुंड को अपनी तरफ आता देख भैंसा एक बार फिर पलटा और अपने गुस्सैल रुख से सभी को पीछे धकेल दिया.

https://www.instagram.com/reel/CkXjtljjm9C/?utm_source=ig_embed&ig_rid=f2c528af-e7d4-4855-8ac7-617ba7be9bf3

हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हजारों लाखों बार देखा जा चुका है. वीडियो इंस्टाग्राम पर wildlifemore नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है.

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds