लॉगिन

VIDEO : शिंदे सरकार ने सुलझाया मराठा आरक्षण का पेंच, मनोज जारांगे ने वापस लिया आंदोलन, बोले-अब हमारा विरोध खत्म

National January 27, 2024 रिपोर्टर: shailesh
VIDEO : शिंदे सरकार ने सुलझाया मराठा आरक्षण का पेंच, मनोज जारांगे ने वापस लिया आंदोलन, बोले-अब हमारा विरोध खत्म

VIDEO : शिंदे सरकार ने सुलझाया मराठा आरक्षण का पेंच, मनोज जारांगे ने वापस लिया आंदोलन, बोले-अब हमारा विरोध खत्म

मुंबई। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे सरकार ने मराठा आरक्षण आंदोलन की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन का मामला सुलझा लिया है।

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन करने वाले मनोज जारांगे ने भी अपना विरोध वापस लेने का फैसला किया है।

मनोज जारांगे ने कहा कि अब मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अब हमारा विरोध खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में एकनाथ शिंदे सरकार अच्छा काम कर रही है।

शिंदे सरकार ने मानी हमारी मांगे

मनोज जारांगे ने कहा कि शिंदे सरकार ने हमारी मांगे मान ली है और इसके बाद हम अपना विरोध वापस ले रहे हैं। जारांगे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हाथों जूस पीकर अपना अनशन कर दिया। मराठा आरक्षण की मांग को लेकर काम करने वाले एक कार्यकर्ता ने कहा कि हमने अपनी मांगों पर अधिसूचना जारी करने के लिए शिंदे सरकार को 24 घंटे का समय दिया था।

खबर शेयर करें:

This will close in 20 seconds