VIDEO : छगन भुजबल के इस्तीफे पर संजय राउत का महाराष्ट्र सरकार पर निशाना, कहा- वे हमें बेवकूफ बना रहे

नई दिल्ली  : छगन भुजबल के इस्तीफे पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया कि छगन भुजबल ने देवेंद्र फडणवीस को अपना इस्तीफा दिया है जो कि अवैध है।

मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने कहा, ‘इस्तीफा मुख्यमंत्री को देना चाहिए। अगर छगन भुजबल ने देवेंद्र फडवीस को अपना इस्तीफा दिया है तो यह अवैध है। वे लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं।’

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बयान पर उन्होंने कहा, ‘हम किसी के दुश्मन नहीं हैं। हम यहां लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए हैं। प्रधानमंत्री राज्य का दौरा करने आए, जो कि अच्छी बात है। लेकिन आप महाराष्ट्र में क्या लेकर आ रहे हैं? जब वे यहां आए, तो महाराष्ट्र के लोग डर गए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds