VIDEO : रणवीर अल्लाहबादिया ने पीएम से कहा, आपके साथ पोडकास्ट करने का मूड हो रहा, मोदी के जवाब से ठहाकों से गूंजा भारत मण्डपम

नईदिल्ली। पीएम मोदी ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कई युवा हस्तियों को नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया। भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कथावाचक जया किशोरी से लेकर लोकगायिका मैथिली ठाकुर और आरजे रौनक, रणवीर अल्लाहबादिया (बीयरबाइसेप्स) तक कई युवा हस्तियों को सम्मानित किया।

पहले नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में रणवीर अल्लाहबादिया (बीयरबाइसेप्स) को डिसरप्टर ऑफ द ईयर का पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान पीएम मोदी ने उनके साथ कई तरह की रोचक बातें भी की। पीएम मोदी ने नींद, योग निंद्रा तक की बात की। इस बीच जब रणवीर ने कहा कि आपके साथ पोडकास्ट करने का मन हो रहा है तो पीएम ने कहा कि मूड तो हर एक के बहुत होते हैं…इतना कहते ही ठहाकों से पूरा भारत मण्डपम गूंज उठता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds